{"_id":"5ab6a92b4f1c1b92778b73f5","slug":"11521920299-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन की मांग को लेकर ब्लाक पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन की मांग को लेकर ब्लाक पहुंची महिलाएं
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पेंशन बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को बावली गांव की काफी संख्या मेें महिलाएं ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचीं और समस्या को लेकर आक्रोश जताया। बाद में महिलाएं बीडीओ के नहीं मिलने पर समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर ब्लाक पर धरना शुरू करने की चेतावनी देकर लौट गई।
बड़ौली, ढ़िकाना, जौनमाना, बावली, कोताना आदि गांवों से ब्लाक मुख्यालय में पहुंची महिलाओं ने कहा वे काफी दिनों से पेंशन के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि जीवन व्यापन करने के लिए एक मात्र साधन पेंशन है, लेकिन अब वह भी बंद हो गई है। इस कारण अब जीवन व्यापन करने के लिए दूसरा कोई साधन नहीं है। बीडीओ प्रेमचंद के न मिलने पर महिलाएं ब्लाक पर धरना शुरू करने की चेतावनी देकर लौट गई। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा शीघ्र ही महिलाओं की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इनमें राजकली, भंवर कली, पीतमो, हरवीरी, ईश्वर, बाला, राम सिंह, शकुंतला, मंगल, कुसुम आदि रही।