{"_id":"5ab6a9234f1c1b2c678b47bb","slug":"11521920291-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय के ताले पर लगाई गंदगी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय के ताले पर लगाई गंदगी, हंगामा
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शरारती तत्वों ने शनिवार की सुबह नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पठान कोठ के गेट पर लटके ताले पर गंदगी लगा दी और विद्यालय परिसर में शौच भी किया। इससे विद्यालय में तैनात शिक्षकों, छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हस्तक्षेप कर समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बड़का रोड पर दिगंबर जैन पालीटेक्निक के पास स्थित नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पठान कोठ में पिछले कई साल से बहुत दयनीय बनी हुई है। विद्यालय के पास गंदगी के ढेर पड़े रहते हैं। शनिवार की सुबह विद्यालय की तस्वीर काफी बुरी हालत में दिखाई दी। जब विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ बच्चेें स्कूल में पहुंचे तो, विद्यालय के गेट पर लगे तालें पर गंदगी लगी मिली। इसकी सूचना बच्चों ने अभिभावकों और विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र सरोज को दी। इसकी सूचना मिलते ही स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों मेें आक्रोश पनप गया। अभिभावकों ने कहा शिक्षा विभाग के स्थानीय अफसरों की लापरवाही का खामियाजा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया विद्यालय की चहारदीवारी पूरी तरह से टूटी पड़ी है। बाहरी तत्व विद्यालय मेें घुसकर शौच तक करने से नहीं हिचकते हैं। इसके अलावा नगर के गंदे नालों का दूषित पानी विद्यालय में घुसने से यहां पर हर समय जल भराव की स्थिति बनी रहती है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी, बीएसए सहित अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूसरी तरफ एबीएसए डॉ. विनोद वर्मा ने कहा जल्द ही विद्यालय का निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।