{"_id":"5aa191314f1c1b98758b4601","slug":"11520537905-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"109 साल की बलवंती देवी को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
109 साल की बलवंती देवी को किया सम्मानित
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर गांव मेें बृहस्पतिवार को महिला दिवस पर सम्मान समारोह में गांव की 109 वर्ष की बलवंती देवी को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बलवंती देवी के पुत्र एवं वर्तमान ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह, एशियन चैंपियन सुभाष पहलवान और डॉ. प्रताप लोयन ने किया। वक्ताओं ने कहा बलवंती देवी ने अंग्रेजों के खिलाफ मलकपुर में लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के अलावा नारी सशक्तिकरण का काम भी किया है। समारोह में मास्टर महावीर सिंह, दीपक प्रधान, धर्मेंद्र चेयरमैन, डॉ. प्रताप लोयन, ब्रह्म सिंह, बाबू प्रधान, इंद्र पाल, नीतू पहलवान, नरेंद्र, सरदार सिंह, भैरों सिंह, मैन पाल सिंह, राजेंद्र, नरेंद्र आदि का योगदान रहा।
उधर, माधव पब्लिक स्कूल में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रमानंद कुशवाहा ने महिला दिवस पर कई महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महिलाओं का अच्छे कार्यों में सहयोग करें, ताकि महिलाओं को लेकर समाज मेें फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।