{"_id":"59cc07664f1c1bb8538b4c43","slug":"11506543462-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा के लोगों का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा के लोगों का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिल्वरनगर धनौरा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होेंने कहा डीलर कार्ड धारकों को खाद्यान्न नहीं दे रहा है। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलर की जांच कराकर कार्ड धारकों को राशन दिलाने की मांग की।
बुधवार को गांव सिल्वरनगर धनौरा गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और गांव के राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा गांव का कोटेदार राशन की कालाबाजारी करता है। पात्र लोगों को राशन का लाभ नहीं दे रहा है, इस गरीब लोग परेशान है। कई-कई माह बीत जाने के बाद भी गेहूं और चावल नहीं देता है। यदि कोई ग्रामीण विरोध करता है तो डालर उसके साथ अभद्रता कर मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। उन्होंने कहा 150 परिवार के नाम लिस्ट से कटवा दिए हैं जो काफी गरीब है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीण कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा यदि जल्द राशन डीलर नहीं बदला तो धरने प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसमें नवाब खान, दिलशाद मलिक, इलियास मलिक, रिच्छ पाल सिंह, संजय राणा, अरशद, फूल सिंह, जमीला, अनिल, रमेश, असगर, सुरेंद्र, संतोष, किरण पाल, यामीन, रेखा, जैतून, जितेंद्र, इमाम खान, नसीबू, राज सिंह, बिरमे कश्यप, देशपाल, बोहती आदि रहे।