फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काठा का गम बांटा, मदद का भरोसा दिलाया

काठा का गम बांटा, मदद का भरोसा दिलाया

Sat, 16 Sep 2017 01:55 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
काठा का गम बांटा, मदद का भरोसा दिलाया
काठा का गम बांटा, मदद का भरोसा दिलाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। नाव हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद गमजदा परिवारों का दुख बांटने के लिए दिनभर लोगों की आवाजाही रही। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। हादसे की वजह अवैध खनन है। इस पर भी प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
शुक्रवार को काठा गांव में लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण पीड़ितों को हिम्मत बंधाने पहुंचे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ वह पीड़ित परिवारों से मिले और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार को हादसे की वजह जानकर कार्रवाई करनी चाहिए। जो आर्थिक मदद दी गई है, वह कम है। इससे किसान और मजदूर का घर कैसे चलेगा। अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यही नहीं किसानों को नदी पार कराने के लिए विशेष इंतजाम करने चाहिए। भाकियू किसान-मजदूरों को हक दिलाने के लिए संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

सपा नेता अतुल प्रधान भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता बढ़ाई जानी चाहिए। शामली के पूर्व कांग्रेस विधायक पंकज मलिक ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। किसानों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। यह बेहद दुखद है। आर्थिक सहायता बढ़ाई जानी चाहिए। बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि हादसा भयावह है। सरकार को मदद बढ़ानी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश प्रधान, रालोद नेता सुखबीर सिंह गठीना, ओमवीर ढाका, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र तेजान, सुदेश चौहान, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, भाजपा नेता संजय प्रजापति ने काठा में लोगों का गम बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed