फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति रोश

बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति रोश

Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति रोश
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दो दिन से खट्टा प्रह्लादपुर गांव और टटीरी कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप है। शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में सरकार और विद्युत निगम के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

टटीरी के लोगों ने बताया कस्बे में बिजली कटौती से जीना मुहाल हो गया है। समय पर बिल अदा करते हैं, इसके बाद भी बिजली नहीं दी जाती है। गर्मी में विगत दो दिन बिजली नहीं आने के कारण लोग परेशान हैं। बिजली उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। पेयजल संकट है। बिजली अफसर कस्बे के शहरी क्षेत्र के अनुसार बिजली नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में सरकार और विद्युत निगम के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

उधर, खट्टा प्रहलादपुर गांव में भी यह ही हाल है। ग्रामीणों ने बताया दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। पशुओं का समय पर चारा नहीं मिल पा रहा हैं। पेयजल संकट बन गया है। मोबाइल तक शोपीस बन गए हैं। ग्रामीण मुकेश रूहेला, विजय मानव, कृष्ण, पवन ठेकेदार ने बिजली विभाग के आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed