{"_id":"59b6e5294f1c1b32698b4615","slug":"11505158441-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राड बैंड सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राड बैंड सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा पिछले पांच दिन से ठप है। इस कारण कनेक्शन धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवा ठप रहने के कारण बैंकों में भी लेन-देन का कार्य ठप है। इससे खाता धारकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। परेशान लोगों ने बीएसएनएल अधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कहा लंबे समय से बीएसएनएल सेवा बदहाल है। एसडीओ आरपी हूण ने कहा क्षेत्र में किसी जगह केबल कटा हुआ है। इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही सेवा सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जैन रथ यात्रा संघर्ष केस में हुआ समझौता
खेकड़ा (बागपत)। नगर में जैन रथ यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में समाज के जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया।
शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे जैन इंटर कॉलेज में श्रेयांस जैन एवं जिनेश जैन पक्ष में जैन समाज की शोभायात्रा के दौरान मारपीट हो गई थी। उस समय रथ यात्रा जैन इंटर कॉलेज में पहुंची थी। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए थे। सोमवार को शाम के समय जैन समाज के गणनान्य लोगों की बैठक बड़ा जैन मंदिर में योगेंद्र जैन एवं मनोज जैन की उपस्थिति में हुई। इसमें दोनो पक्षों ने अपने अपने तर्क रखे। इसमें दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव दूर कराया गया। श्रेयांस जैन ने कहा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन, जिनेश जैन, एसके जैन, नितिन जैन, अजेश जैन, पिंकू जैन, मुन्ना लाल जैन, नरेश कुमार जैन आदि रहे।