{"_id":"59adaf624f1c1b746a8b4a71","slug":"11504554850-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का धरना और अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं का धरना और अनशन जारी
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं का धरना और अनशन शुरू
बड़ौत (बागपत)। रेवन्यू बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को वकीलों पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर तहसील में जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर कर्मिक अनशन और धरना शुरू किया। उन्होंने कहा जब तक पुलिस पूर्व बार अध्यक्ष पर हमले और लूट के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक बार का आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार और महामंत्री आनंद पाल तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर तहसील में जुलूस निकाला और कर्मिक अनशन पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा बार के पूर्व अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान के साथ कातिलाना हमला और लूट की । 24 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की । इससे स्पष्ट है पुलिस आरोपियों से मिली है। अभियुक्तों के पिता, भाई और रिश्तेदार रोज थाने में पुलिस से संपर्क में हैं और पुलिस अभियुक्तों को बचाने के लिए समझौते का दबाव डाल रही है। उन्होंने कहा जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मिक अनशन पर बैठने वालों में वेदपाल पंवार, आनंद तोमर, शौविंद्र राणा, दिनेश मान, दीपक राठी, अमरपाल तोमर, विरेंद्र चौहान, धर्मवीर तोमर, विनोद मान, सोहनवीर तोमर, सईद अहमद, दीपक, भू प्रकाश रहे। इसके अलावा धरने पर वेद पाल, धर्मवीर सिंह, सुखपाल शर्मा, सुशील जैन, विरेंद्र जैन, हेमंत कुमार, प्रवेंद्र सिंह आदि रहे। अधिवक्ता इस संबंध में एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। जिला बार और खेकड़ा बार एसोसिएशन ने भी धरने का समर्थन किया।