फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कब मिलेगा पानी, कब लगेंगे हैंडपंप?

कब मिलेगा पानी, कब लगेंगे हैंडपंप?

Fri, 25 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
कब मिलेगा पानी, कब लगेंगे हैंडपंप?
बागपत। एनजीटी के आदेश पर 413 हैंडपंप उखाड़े जा चुके हैं। जल निगम की जांच में 125 नलों का पानी भी दूषित मिला था। इन हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए डीएम को सूची प्रेषित की । इसके अलावा अन्य खराब हैंडपंपों की सूची भी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

जल निगम ने प्रशासन को 538 रिबोर किए जा सकने वाले नलों की सूची उपलब्ध कराई। एनजीटी के आदेश पर जल निगम की ओर से खराब पानी दें रहे 413 हैंडपंपों उखाड़े जा चुके हैं। अभी तक उक्त स्थानों पर गांव के लोगों के लिए पीने योग्य पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की। 125 नलों का पानी दूषित मिला है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने जल निगम से रिबोर योग्य हैंडपंपों की सूची मांगी थी। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम की ओर से अलग-अलग ब्लॉकों में 538 की सूची उपलब्ध कराई है। जिला पंचायत राज कार्यालय को भी एक लिस्ट दे दी गई है। उधर, इन हैंडपंपों के अलावा ब्लॉकवार 31 मार्च तक खराब हैंडपंपों की सूची भी प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण बार-बार प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं कि हैंडपंप नहीं लगाए गए हैं। चौगामा क्षेत्र में पेयजल की सबसे बड़ी किल्लत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed