फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...

हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...

Thu, 17 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...
बागपत। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंगलवार को भी जिलभर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। कई स्थानों पर झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की उपासना की। चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में शोभायात्रा निकाली। इसका शुभारंभ भाजपा विधायक योगेश धामा ने किया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं । यात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसमें देवेंद्र अरोरा, कुंवर रहीसुद्दीन, मंगल गुप्ता, टीपू कश्यप, संजय अरोरा, महेंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता, अरविंद, राजू पाल आदि रहे।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा स्थित देशवाल पट्टी में शिव शक्ति युवा मंडल समिति ने शोभायात्रा निकाली । इसका शुभारंभ चौधरी अशोक कुमार, राकेश सभासद, डॉ. विनोद कुमार ने किया। इसमें राधाकृष्ण, भारत माता, भोले पार्वती, सुदामा की झांकी शामिल रही। इसमें अमित कुमार, संजय मानव, कुलदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आर्य समाज पक्की चौपाल मुलसम में यज्ञ हुई। इसमें वेदपाठ कुलदीप आर्य ने किया। इसमें आचार्य पुष्पेंद्र शर्मा, आनंद, ब्रह्मचारी आर्य, सोहन पाल, ब्रहम पाल आदि रहे। गांव निरपुड़ा के छोटा शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक योगेश धामा और ग्राम प्रधान पुत्र निश्चय राणा ने किया। बाबा महेश नाथ के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। संचालन बिल्लू शर्मा ने किया। इसमें बाबा भोलर, सोमपाल फौजी, लाला, पप्पू, काला आदि रहे। बिजरौल गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकियां निकाली । इस दौरान रमाला, बालैनी, अमीनगर सराय, छपरौली, दोघट में जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed