{"_id":"5978ee7a4f1c1be4498b473c","slug":"11501097594-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंबर व्यापारियों ने शुल्क वापिस लेने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिंबर व्यापारियों ने शुल्क वापिस लेने की मांग की
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत टिंबर एसोसिएशन के तत्वावधान में टिंबर व्यापारियों ने जीएसटी लागू होने के बाद टिंबर पर मंडी शुल्क और अभिवाहन शुल्क के विरोध में बाजार में जुलूस निकाला। उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
टिंबर व्यापारी बड़ौत मंडी में एकत्रित हुए और जुलूस निकालते हुए कोताना रोड, दिल्ली-सहारनपुर रोड होते हुए तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उनका कहना था कि पूरे देश में जीएसटी लागू करने का लगभग सभी प्रदेशों की सरकारें, व्यापारी, सामान्य जन स्वागत कर रहे हैं। सरकार द्वारा सभी मुख्य कर को एक कर में तब्दील कर जीएसटी का रूप लिया है। लेकिन, यूपी सरकार ने लकड़ी पर एक अलग से मंडी शुल्क 2.5 प्रतिशत और अभिवाहन शुल्क 5 प्रतिशत लगाकर केंद्र सरकार की एक सामान कर व्यवस्था लागू करने की योजना पर पलीता लगा दिया है। टिंबर व्यापारियों ने दोनों शुल्क वापस लेने की मांग की और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद कुमार, ब्रजपाल, संदीप जैन, वीरेंद्र जैन, अतुल जैन, प्रदीप जैन, बिजेंद्र कुमार, वरुण जैन, संजय जैन आदि शामिल रहे।