{"_id":"5973a2ea4f1c1b213c8b45c4","slug":"11500750570-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में जीजा-साला घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में जीजा-साला घायल, गंभीर
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में जीजा-साला घायल, गंभीर
बागपत। पुरा महादेव मंदिर परिसर में दुकान लगा रहा युवक हादसे में घायल हो गया। पता चलने पर उसका साला उसको देखने के लिए जाने लगा। रास्ते में वह भी घायल हो गया। उन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की पुलिस से शिकायत की। मेरठ के गांव धौलड़ी निवासी बाबू ने पुरा मेले में दुकान लगा रखी थी। शुक्रवार की रात में वह बाइक पर सवार होकर कस्बा अमीनगर सराय में सामान लेने जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे डग्गामार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसको चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया। उधर, युवक बाबू के हादसे में घायल होने का पता चलते ही उसका साला विकास निवासी पुरा, बाइक पर सवार होकर घटनास्थल पर जाने लगा। रास्ते में उसकी बाइक की साइकिल से टक्कर हो गई। इससे वह भी गंभीर घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।