{"_id":"5957fa094f1c1b59448b4e29","slug":"11498937865-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी डिपो की बस ने कार को टक्कर मारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी डिपो की बस ने कार को टक्कर मारी, हंगामा
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली बस स्टैंड के नजदीक लोनी डिपो की बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वहां पर हंगामा हो गया। आक्रोशित कार चालक ने रोडवेज बस को रुकवाकर चालक से हाथापाई का प्रयास किया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
लोनी डिपो की बस (यूपी 81 वाई 9725) शनिवार को जैसे ही बड़ौत से शामली की ओर रवाना हुई, तभी दिल्ली बस स्टैंड के नजदीक एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर मेें बस ने आगे चल रही कार मेें टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। इससे आक्रोशित कार चालक ने रोडवेज बस को रुकवाकर बस चालक सुनील निवासी एलम को नीचे उतार लिया और उसके साथ हाथापाई का प्रयास किया। इसको देख वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत किया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।