{"_id":"5952b4ef4f1c1b0f368b4650","slug":"11498592495-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष मंत्रालय देगा योग का सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष मंत्रालय देगा योग का सर्टिफिकेट
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग परीक्षा के बाद आयुष मंत्रालय देगा सर्टिफिकेट
बड़ौत (बागपत)। भारत स्वाभिमान न्यास प्रभारी डा. सुनीता जैन ने कहा कि अब आयुष मंत्रालय योग की परीक्षा के बाद सर्टिफिकेट जारी करेगा। जो पूरे विश्व में मान्य होगा। साथ ही उन्हें नौकरी भी मुहैया कराई जाएगी।
वे मंगलवार को गांधी रोड स्थित विभागीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार इन उपचार पद्धतियों को इतना महत्व मिला है। आयुष मंत्रालय एंड क्वालिटी कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा योग की एक परीक्षा कराई जाती है। जिसे पास करने पर भारत सरकार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक योग शिक्षक प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा व शैक्षिक योग्यता नहीं है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम बनाया गया है, ताकि योग की भ्रांतियां दूर हो सके। परीक्षा पास करने के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट की मान्यता पूरे विश्व में होगी। सर्टिफिकेट से व्यक्ति को सरकारी, गैर सरकारी स्कूल व कॉलेजों व योग संस्थानों में नौकरी दिलायी जाएगी। प्रमाणपत्र धारियों की सूची आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 25 जुलाई से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। डा. सुनीता जैन ने बताया कि इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।