फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रत्नपुरी और ओगटी में जलभराव से बेहाल ग्रामीण

रत्नपुरी और ओगटी में जलभराव से बेहाल ग्रामीण

Tue, 13 Jun 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रत्नपुरी और ओगटी में जलभराव से बेहाल ग्रामीण
रत्नपुरी और ओगटी में जलभराव से बेहाल ग्रामीण
विज्ञापन


बागपत। रत्नपुरी गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव ने ग्रामीणों को मुश्किल में डाल दिया है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही हैं। शिकायत के बाद भी जल निकासी का रास्ता नहीं निकाल गया है। तालाब न होने के कारण यह समस्या विकराल होती जा रही है।

पिलाना ब्लॉक के रत्नपुरी गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या हो गई है। घुटनों तक पानी रास्ते में भरा हुआ है। लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। रास्ते के दोनों ओर किसान मार्ग में भरे जल को खेतों में नहीं निकालने दे रहे है।जलभराव का मुख्य कारण गांव में तालाब न होना भी है। ग्राम समाज की भूमि पर तालाब खुदवाने के बाद पानी की निकासी की जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। उधर, ओगटी गांव में भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम से मिलकर समस्या को अवगत कराया जाएगा। वीरेंद्र त्यागी, उमेश त्यागी, मुकेश शर्मा, टीकाराम त्यागी, संजीव त्यागी मौजूद रहे। यह ही हाल ओगटी गांव का भी है। समस्या गंभीर होती जा रही है। संक्रामक रोग बढ़ रहा है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। डीएम का घेराव कर गांव की बहाल व्यवस्था के बारे में ग्रामीण बताएंगे। महिलाओं ने सोमवार को इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed