फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रर्दशनी में मीन्स ऑफ ट्रांसपोर्ट मॉडल को मिला पहला स्थान

प्रर्दशनी में मीन्स ऑफ ट्रांसपोर्ट मॉडल को मिला पहला स्थान

Tue, 14 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रर्दशनी में मीन्स ऑफ ट्रांसपोर्ट मॉडल को मिला पहला स्थान
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें छात्र छात्राओं वे आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इनकी अतिथियों ने सराहना की।
स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी में भाग लेने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। उनके अंदर सीखने की क्षमता की वृद्धि होती है। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण की सतह, शुष्क शैल, राष्ट्रीय प्रतीक, पौधों का जीवन, संतुलित आहार, लाल किला, जंतर-मंतर, मोटर कार, विद्युत घंटी, सुरक्षा के नियम, यातायात के साधन, ताजमहल, अम्ल वर्षा आदि सहित करीबन उन्नीस मॉडल तथा प्रोजेक्ट बनाएं। विज्ञान प्रदर्शनी में आए अभिभावक व अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति किए गए प्रोजेक्टों व मॉडलों की सराहना की। निर्णायक मंडल में संजय जैन, आशीष जैन व हर्षित जैन ने प्रदर्शनी में मीन्स ऑफ ट्रांसपोर्ट को प्रथम, ग्रीन हॉउस इफेक्ट को द्वितीय, जंतर-मंतर को तृतीय स्थान पर घोषित कर मेधावियों को सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed