{"_id":"5bf1c425bdec22695176b714","slug":"111542571045-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम भाई ने मुंहबोली हिंदू बहन को दिया भात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम भाई ने मुंहबोली हिंदू बहन को दिया भात
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में रविवार को एक मुस्लिम युवक ने हिंदू और मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर अपनी मुंहबोली बहन को भात दिया। यह नजारा देखकर समारोह में आए लोगों ने जमकर सराहना की और आपसी भाईचारा कायम करने की अपील की।
छात्र नेता और रालोद छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष विकास मलिक के साथ पट्टी मेहर पहुंचे गुराना रोड निवासी वकील अली खान और डॉ. शौकत अली खान ने अपनी मुंहबोली हिंदू बहन मनोरमा के बेटे की शादी में धूमधाम से भात दिया। मनोरमा बनारस की रहने वाली है। जो पिछले 20 साल से वकील खान के घर में ही रहती है। विकास मलिक ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए वकील अली खान और डॉ. शौकत अली रक्षाबंधन पर अपनी मुंहबोली बहन से राखी भी बंधवाते थे और भैयादूज पर दोनों अपनी बहन के यहां पर आकर कौथली देकर अपना फर्ज निभाते हैं। यह नजारा देखकर समारोह में आए लोगों ने जमकर प्रशंसा की और भगवान से प्रार्थना की कि यह भाईचारा व आपसी प्रेमभाव ऐसे ही बना रहे। इस अवसर पर फारूख खान, शादाब खान, भोपाल सिंह, राज कुमार, विजय, सोनी, विकास, बंटी, नौशाद अली आदि रहे।