फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली गुल होते ही बेहाल मरीज, थम गई अल्ट्रासाउंड मशीन

बिजली गुल होते ही बेहाल मरीज, थम गई अल्ट्रासाउंड मशीन

Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिजली गुल होते ही बेहाल मरीज, थम गई अल्ट्रासाउंड मशीन
बागपत। गर्मी से बेहाल लोगों को बेतहाशा विद्युत कट से परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल की लाइन का तार फुंक जाने से आपूर्ति बाधित हो गई और अल्ट्रासाउंड रोक देने पड़े, जिस कारण मरीजों को अधिक परेशानी हुई। मरीजों का कहना था कि आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। गर्मी में जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं और नवजात बच्चों को दिक्कतें पेर्श आईं। इस दौरान अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अचानक बिजली गुल होते ही अल्ट्रासाउंड रोक देना पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान मरीजों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। इसके अलावा जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं को गत्ते और कपड़ों से नवजात की हवा करने को परिजनों को मजबूर होना पड़ा। अस्पताल में मौजूद मनु, मोबिना बड़ौत, राजपाल मवीकलां, प्रीति सूजरा, असलम बड़ौत, आसिम रठौड़ा ने बिजली जाने पर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि आए दिन इसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। लाइट जाने के बाद जनरेटर काफी देर बाद चलाया जाता है। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने से बिजली चली गई थी, जिसे ऊर्जानिगम के कर्मचारियों को बुलवाकर जल्द सही करा दिया गया था।

नौ घंटे बिजली गुल, लोगों ने किया बिजलीघर पर हंगामा
बागपत। शहर में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से कई कालोनियों में नौ घंटे बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम द्वारा व्यवस्था न कराने पर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने बिजलीघर पर हंगामा किया। निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की माता कालोनी, यमुना रोड, शालीगराम मंदिर सहित अन्य कॉलोनियों में को विद्युत सप्लाई करने वाला 200 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को फुंक गया था। इसकी सूचना ऊर्जा निगम को मोहल्ले के लोगों ने दे दी थी। उसके बावजूद कॉलोनियों में बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। नौ घंटे बिजली गुल रहने पर लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने बिजली दफ्तर पर पहुंचकर ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। चेतावनी दी कि जल्द बिजली की व्यवस्था नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
एसडीओ राणा प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की व्यवस्था के लिए मेरठ गए थे, वहां से आपूर्ति नहीं हो सकी। अब बड़ौत से ही ट्रांसफार्मर मंगवाकर स्थापित करा दिया गया है। सप्लाई सुचारू हो गई है। पं. राजकुमार शास्त्री, प्रदीप कश्यप, जितेंद्र गिरि, मितलेश, ताहिरा, रुखसाना, परवीन, शहीदूद्दीन, सतीश, इरफान, शाहरुख, आसिफ, इरशाद, अहसान सभासद मौजूद रहे।

अधिकारियों को भी झेलनी पड़ी परेशानी
बागपत। बिजली कट से शहर के लोग और जिला अस्पताल के मरीज ही परेशान नहीं हुए, कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए और डीआईओएस दफ्तरों में बिजली कट रही। इससे विभागीय कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया। फरियादियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।


एक्सईएन राजीव कुमार आर्य ने कहा कि जिला अस्पताल में लाइन में फाल्ट आने के कारण तार फुंक गए थे। सूचना पर 35-40 मिनट बाद इसे सही करा दिया गया था। वहीं शहर में फुंके ट्रांसफार्मर की दिक्कत थी। बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed