{"_id":"5b50e8b04f1c1b6e118b4962","slug":"111532029104-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर रजबाहे के टूटे पुल का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर रजबाहे के टूटे पुल का निर्माण शुरू
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मीरापुर रजबाहे के टूटे पुल के मुद्दे को अमर उजाला द्वारा लगातार प्रकाशित करने के बाद सिंचाई विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए विभागीय अफसरों ने टूटे पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
सिंचाई विभाग के अफसरों की लापरवाही के चलते पिछले एक माह से मीरापुर रजबाहे का बिजरौल रोड स्थित पुल टूटा पड़ा है, जिस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार समाजसेवी विनीत मलिक और सभासद योगेश तोमर ने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया, इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अफसरों मेें हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल प्रभाव से टूटे पुल को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया। इसको लेकर नगरवासियों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। खुशी जताने वालों में सोनू तोमर, योगेश तोमर, मोहित तोमर, सचिन चौहान, सत्यपाल, इकबाल, रवि चौहान, मोनू, विनीत मलिक, बबलू, गौरव मलिक आदि रहे।