{"_id":"5ad4fbbb4f1c1b330a8b4f2e","slug":"111523907515-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। गढ़ी कांगरान गांव में खींची जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा किसी भी कीमत पर विद्युत लाइन नहीं खींचने देंगे। चेतावनी दी कि यदि विद्युत लाइन खींचने की कोशिश की तो कई परिवार भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गढ़ी कांगरान गांव में शिव मंदिर के पास आबादी के बीच से 11 हजारी विद्युत लाइन खींची जा रही है। विद्युत निगम ने विद्युत खंभे भी लगा दिए हैं। इस विद्युत लाइन को गांव के बाहर की तरफ खींचा जाए। आबादी के बीच से किसी भी कीमत पर विद्युत लाइन नहीं खींचने देंगे। यदि विद्युत निगम के कर्मचारी लाइन खींचने आए तो उन्हें बंधक बना लिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा यदि लगाए गए विद्युत खंभों को नहीं हटाया और लाइन को दूसरी जगह पर नहीं खींचा तो दस परिवार भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में अमित, सत्तार, मोनू, अरुण, लख्मी, हाजी मेहरद्दीन, अली हसन, अजय, शकील, नीटू, बबलू, इंद्र, जसबीर, राजवीर, लोकेश, कौशल, सुरेश देवी, खातून, महेंद्री, सरवरी, शकीला आदि शामिल रहे।