{"_id":"5ad4fae34f1c1b61098b4e47","slug":"111523907299-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव को हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव को हटवाने की मांग
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गैड़बरा गांव के प्रधान अरविंद कुमार ने सीडीओ चांदनी सिंह से शिकायत कर बताया कि गांव में ग्राम सचिव के कारण विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सचिव भुगतान के लिए चेक भी हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। प्रधान ने सीडीओ से ग्राम सचिव का स्थानांतरण कराने की मांग की है। सीडीओ चांदनी सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
सपने दिखा रही है भाजपा
बागपत। रालोद दफ्तर में बैठक हुई। इसमें मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि भाजपा जनता को सपने दिखा रहे हैं। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे का निर्माण हुआ नहीं, अब यमुना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का सपना दिखा दिया है। महिला अस्पताल अभी तक चला नहीं। किसानों का बकाया भुगतान नहीं हुआ। बिजली दरों में वृद्धि, रेलवे का दोहरी करण, छपरौली पुल, युवाओं को रोजगार और जिले में विश्व विद्यालय निर्माण नहीं हुआ है। सरकार का जनपद की ओर कोई ध्यान नहीं है। अपराध निरंतर बढ़ रहा है। समस्याओं के समाधान को रालोद चुप नहीं बैठेगा, जल्द आंदोलन किया जाएगा। अमित, योगेंद्र, उस्मान, शौकत, जितेंद्र, विक्रम, रामपाल, कपिल, बिजेंद्र मौजूद रहे।
एमएलसी के प्रत्याशी बनाने पर हर्ष जताया
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाजपा नेता सरोजनी अग्रवाल और अशोक कटारिया को एमएलसी के लिए घोषित करने पर कस्बे में खुशी की लहर है। इसमें कौशल त्यागी, नरेंद्र मोदी विचार मंच के नगराध्यक्ष अतुल गोयल, सौरभ चौधरी, मिथलेश राजपूत, राहुल दीक्षित, विशाल गोयल, राजू, डॉ. सुभाष त्यागी मौजूद रहे।