{"_id":"5ab801564f1c1b68248b737b","slug":"111522008406-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला गाँव मे शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला गाँव मे शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बरवाला गांव मेें रविवार को शिव मंदिर में मूर्तियों की स्थापना धूमधाम के साथ की। गांव की बड़ी पट्टी में स्थित शिव मंदिर में एक सप्ताह से चल रहे पूजा अर्चना कार्यक्रम में शिव परिवार ,राधा कृष्ण, भगवान श्रीराम परिवार के अलावा शनि देव और भगवान परशुराम जी की मूर्तियों की बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में गांव की परिक्रमा कराई गई। पंडित स्वामी महाराज श्री प्रेमनारायण आश्रम के सानिध्य में पंडित बृजेश शर्मा ,प्रवीण शास्त्री ,संदीप शास्त्री, पंडित नितिन ,पंडित आनंद शास्त्री और आचार्य पंडित शैलेंद्र जी ने हवन पूजन के के बाद मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित कराया । मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। इसमें पंडित शिवनारायण , ओमकार ,सोनू ,धर्मेंद्र शर्मा ,राज कुमार सिंह ,बुद्ध प्रकाश ,मास्टर सुरेंद्र ,रामनिवास, सुभाष, कृष्ण, मुन्नी देवी ,रेखा, प्रमिला देवी नीतू आदि का सहयोग रहा ।