फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अनपढ़ता का कलंक मिटाने को 25 हजार देंगे साक्षरता परीक्षा

अनपढ़ता का कलंक मिटाने को 25 हजार देंगे साक्षरता परीक्षा

Sun, 25 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अनपढ़ता का कलंक मिटाने को 25 हजार देंगे साक्षरता परीक्षा
बागपत। जिले के 237 लोक शिक्षा केंद्रों पर रविवार को साक्षरता परीक्षा होगी, जिसमें ब्लॉकों को 16 से 40 साल की उम्र के 25 हजार नवाक्षरों को परीक्षा में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए शिक्षक और प्रेरकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, बीआरसी, एनपीआरसी, आंगनबाड़ी और प्रेरकों का सहयोग लिया जाएगा। सभी बीआरसी को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नवसाक्षरों एवं ड्राप आउट का पंजीयन परीक्षा से पूर्व किया जा चुका है। बीएसए योगराज सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया अपने निर्देशन में नवसाक्षरों के एग्जाम को सम्पन्न कराएंगे। परीक्षा सुबह दस बजे शुरू होगी और पांच बजे तक चलेगी। बीएसए ने बताया कि केंद्र व्यवस्थाक परीक्षार्थियों को नीला पेन उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा कॉपी के मूल्याकंन हेतु परीक्षकों को लाल पेन उपलब्ध कराया जाएगा। डाटा फिडिंग अपलोड कराने के लिए समस्त मूल्यांकित कॉपियों को जिला लोक शिक्षा समिति बागपत को सात अप्रैल तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराएगी जाएगी। आदर्श गांव पलड़ी में नवसाक्षरकों को विशेष रूप से परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाूक केंद्र लक्ष्य
पिलाना 35 3500
बागपत 44 4000
बड़ौत 44 4500
बिनौली 48 7000
छपरौली 26 2500
खेकड़ा 37 3500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed