{"_id":"5ab6a9384f1c1bec3f8b4cb3","slug":"111521920312-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेता निशानेबाजों के परिजन सम्मानित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेता निशानेबाजों के परिजन सम्मानित किए
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
जौहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज में शनिवार को स्वर्गीय चौधरी प्रताप सिंह की तृतीय पुण्य स्मृति पर कार्यक्रम हुआ। इसमें अर्जुन अवार्डी निशानेबाज विवेक सिंह और शूटिंग वर्ल्ड कप में पदक जीतने वाले निशानेबाजों के परिजनों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर और विशिष्ट अतिथि ओएनजीसी के पूर्व निदेशक वीपी महावार ने स्वर्गीय प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने मैक्सिको शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अंगदपुर निवासी अखिल श्योराण के पिता रविंद्र और मां ममता, रवि कुमार के दाहा निवासी नाना, नानी, पिता ब्रह्म सिंह राणा और मुन्नी देवी, अर्जुन एवं खेल रत्न पुरस्कार विजेता विवेक सिंह को शाल और बुका देकर सम्मानित किया।
जौहड़ी रायफल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह ने जौहड़ी के शूटरों की उपलब्धियां बताई। उन्होंने बताया कि रविवार से तीन दिवसीय स्वर्गीय प्रताप सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू होगी। इसमें कई जनपदों और दूसरे प्रदेशों से भी शूटर भाग लेंगे। विजेता शूटरों को इस बार नगद प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगबीर सिंह ने की। संचालन साईं प्रशिक्षक नीतू श्योराण ने किया। इसमें सुरेंद्र सिंह, अंकित बडौली, भास्कर दत्त शर्मा, दादी प्रकाशो तोमर, इंटरनेशनल शूटर वर्षा तोमर, मगेंद्र तोमर, सोहन पाल, राजेंद्र पाल, सरोज देवी, सचिन वत्स, उपेंद्र चौधरी, वाजिद अली आदि रहे।