फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कर्मचारियों की सांठगांठ से चलता है खेल

कर्मचारियों की सांठगांठ से चलता है खेल

Mon, 05 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की सांठगांठ से चलता है खेल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में बिजली चोरी होने के कारण आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा रही है। यह खेल कर्मचारियों से मिलीभगत कर खुलेआम खेला जा रहा है, जिस कारण विद्युत निगम को हर माह लाखों रुपये का चूना लग रहा है। इसका खुलासा नगर में चलाए जा चेकिंग अभियान से भी हो चुका है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपता जा रहा है।

विद्युत निगम की ओर से नगर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार कई मकानों पर पूर्व में कटे हुए विद्युत कनेक्शन जुडे़ मिले तो कई जगहों पर बिना कनेक्शन बिजली चोरी होती मिली। यहीं कारण है कि बिजली चोरी होने से लगातार बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा ही उपभोक्ताओं के साथ सांठगांठ कर बिजली चोरी कराई जा रही है। कई मकानों मेें तो खुलेआम एसी और हीटर तक चल रहे हैं, लेकिन वहां पर भी नाममात्र ही बिल भेजे जा रहे हैं। उधर, एसई रामबीर सिंह का कहना था कि इस मामले में जांच कराई जाएगी। विभाग का नुकसान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed