{"_id":"59f4db7d4f1c1bca678b7d6e","slug":"111509219197-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत से लक्ष्य हासिल करें खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत से लक्ष्य हासिल करें खिलाड़ी
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर में पहुंचकर क्रिकेट की गतिविधियां देखी। जानकारी दी कि उभरते खिलाड़ियों को प्लेटफार्म दिया जाएगा।
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी और अंडर-14 से 19 चयन समिति के सदस्य मनोज मांकड़ ने बताया कि गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बागपत में क्रिकेट खिलाड़ियों के जुनून को ऊंचाई पर पहुंचाने की पूर जोर मेहनत की जा रही है। उनके लक्ष्य को प्लेटफार्म तक पहुंचाया जा रहा है। बागपत खिलाड़ियों का गढ़ है, यहां से तीरंदाजी, कबड्डी और पहलवानों ने देश और विदेशों तक धमाल मचाया है। क्रिकेट का क्रेज तो बहुत है, लेकिन अभी तक सही मुकाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में उभरते खिलाड़ियों को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा नशाखोरी से जीवन बर्बाद हो जाता है, इससे दूरी बनाए रखे। उनके साथ एसोसिएशन के समन्वयक मतलबू मोहम्मत, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, सुधीर आर्य आदि मौजूद रहे।