{"_id":"59b992874f1c1b29688b46bd","slug":"111505333895-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में दिया जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में दिया जल संरक्षण का संदेश
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली में दिया जल संरक्षण का संदेश
बड़ौत (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईदरीशपुर में बुधवार को छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। इससे पूर्व विद्यालय प्रांगण में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक विकास कुमार और ग्राम प्रधान रामनाथ पंवार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध जल दोहन से लगातार जल स्तर घटता जा रहा है। इससे क्षेत्र मेें पेयजल संकट भी गहरा गया है। यदि समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। इसके बाद प्रधानाध्यापक विकास कुमार मलिक ने हरी झंडी दिखाकर जल संरक्षण रैली का शुभारंभ किया। रैली में छात्र ‘जल है तो कल है’, ‘जल ही जीवन है’ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। संचालन प्रधानाध्यापक विकास मलिक ने किया। कार्यक्रम में अवधेश कुमार, अक्षय, सुनील ढाका, हरिओम, धर्मेंद्र, रामकुमार, सुरेशपाल, ग्राम सचिव प्रवेंद्र तोमर शामिल रहे।