फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वतंत्रता दिवस पर सेनानियों की याद में तिरंगा बाईक रैली निकाली

स्वतंत्रता दिवस पर सेनानियों की याद में तिरंगा बाईक रैली निकाली

Thu, 17 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सेनानियों की याद में तिरंगा बाईक रैली निकाली
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

बागपत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली। विधायक योगेश धामा ने यात्री को रवाना किया। जिला प्रभारी महेश अग्रवाल ने मार्गदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा तिरंगा यात्रा का मकसद लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना है। इस मौके पर नगराध्यक्ष सचिन शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय गोयल, रामपाल नेहरा, सुदेश चौहान, सोनिया चौधरी, जय कुमार, राजेश खुराना, महेश आर्य, वीर त्यागी, संजय प्रजापति, अंकित, विक्की, आकाश, सुशांत, विवेक, अनिल चौहान, राजवर्धन, प्रकाश मलिक, रामकिशन आदि रहे। खेकड़ा मंडल देहात अध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। इसमें जिला मंत्री कंवर पाल, संजय, रामपाल शमा, संजय चौहान, राजपाल, अंकित सांगवान, मनोज वाल्मीकि आदि रहे।
बड़ौत में भाजपा की नगर मंडल इकाई ने स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, बड़ौत विधायक केपी मलिक, चंद्रवीर तोमर और भाजपा नेता अमित राणा ने तिरंगा बाइक यात्रा का नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन से सारंग सिनेमा, भगवान महावीर मार्ग, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंस वाली मस्जिद, कोताना रोड बाजार, बड़ौली रोड पीएन शर्मा पार्क में संपन्न हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा भाजपा अनुशासन प्रिय पार्टी है। विधायक केपी मलिक ने कहा कार्यकर्ता अनुशासित रहकर समाज सेवा का काम करें। विधानसभा प्रभारी बागपत अमित राणा, भूपेश राणा गोल्डी, उदयवीर दांगी, अनिल शर्मा, विश्वास चौधरी, अलबेल, मुदित जैन, रूपेश तोमर, दिपेश तोमर, गौरव, मनोज जैन, कंवर पाल, अनिल महादेव, मुकेश, रवि पालीवाल, राजन जैन आदि रहे। ककड़ीपुर गांव में ग्रामीणों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें आजाद सिंह, सूरत सिंह, अजित सिंह, आदित्य पंवार, गिरिराज, कंवर पाल आदि रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। इसमें भाजपा नेता पुष्पेंद्र, अंकुर ठाकुर, नितिन चौधरी, मनोज विश्नोई, सचिन वत्स, हैप्पी शर्मा, दीपक चौधरी, विनीत स्वामी, उत्सव जिंदल, अमन गुप्ता, आकाश बंसल आदि रहे। गायत्री देवी कॉलेज के प्रबंधक और भाजपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी और डायरेक्टर कपिल तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ौत नगर के मुख्य मार्गों में तिरंगा बाइक रैली निकाली। संचालन कपिल तोमर और डॉ. अजय तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनौली में भाजपा नेता सत्येंद्र तुगाना ने बरनावा चौकी से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान किया। कार्यकर्ताओं ने बरनावा, शेखपुरा, बिनौली, गल्हैता, चिरचिटा आदि गांवों से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री राजीव धामा, सुधीर त्यागी, रामकुमार पंवार, क्षितिज, कुलश्रेष्ठ, रविंद्र राठी, अनीस, रवि पांचाल, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed