{"_id":"598a0ba24f1c1b031b8b4656","slug":"111502219170-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। ब्लॉक में पहुंचे जहां आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याएं सुनीं। सुषमा, सुनीता, अनीता, बबीता, पिंकी, अमृता, रश्मि, सुनीता, सविता और अनीता मौजूद थी। कस्बे की पुरानी टंकी पर पहुंचे जहां लोगों ने बिजली विभाग की शिकायत की। विधायक तुगाना गांव की पक्की चौपाल पर पहुंचे, वहां जिला पंचायत सदस्य विनोद बताया 30 गांव में बिजली पानी और जल निकासी की समस्या बताई। इसमें हरबीर सिंह, महेंद्र, सुरेश, मदन मौजूद रहे। विधायक ने लोगों को समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने डीएम से मुलाकात कर लोगों की समस्याओं के संबंध में वार्ता कर लोगों की समस्याएं हल करने को कहा।
दूसरी तरफ गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिला। उन्होंने मंत्री को बताया लोयन मलकपुर गांव स्थित एसबीईसी शुगर लिमिटेड पर किसानों का 268.6 करोड़ रूपये बकाया है। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर निर्माण नहीं हो रहा है। गन्ने का भुगतान और हाइवे का निर्माण कराने की मांग की गई है। गृह मंत्री राजनाथ सिहं ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें चेयरमैन धूम सिंह, देश पाल चौहान, गोल्डी, गजेंद्र, मैनेजर जयवीर प्रधान, सुरेश पाल चौहान, जसबीर सोलंकी, चुन्नू रोहल आदि रहे।