फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत विधायक ने विधानसभा में उठाया गड्ढ़ामुक्त सड़कों का मुद्दा

बड़ौत विधायक ने विधानसभा में उठाया गड्ढ़ामुक्त सड़कों का मुद्दा

Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत विधायक ने विधानसभा में उठाया गड्ढ़ामुक्त सड़कों का मुद्दा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भाजपा नेता और बड़ौत के विधायक कृष्णपाल मलिक ने पूर्वी यमन नहर से सिल्ट की सफाई कराने और क्षेत्र में गड्ढामुक्त सड़कों का मामला विधानसभा में उठाया।
विधायक कृष्णपाल मलिक ने सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के समक्ष प्रश्न किया कि डिवीजन लोवर खंड पूर्वी यमन नहर शामली की सिल्ट सफाई के लिए द्वितीय वर्ष 2017-18 में शासन द्वारा कितनी धनराशि मुक्त की और जिस डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जनपदों को पृथक-पृथक कितनी धनराशि का आवंटन किया और कितना किस पर खर्च की। इस पर सिंचाई मंत्री ने बताया लोवर खंड पूर्वी यमन नहर शामली को वित्तीय वर्ष 2017-18 में नहरों की सिल्ट सफाई के लिए 66.35 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की। लोवर खंड पूर्वी यमन नहर शामली में आने वाले जनपद सहारनपुर को एक लाख रुपये, जनपद शामली को 19.70 लाख रुपये, बागपत को 43.95 लाख रुपये और गाजियाबाद को 1.70 लाख रुपये की धनराशि सिल्ट सफाई के लिए आवंटित की गई। इस धनराशि से आंशिक रूप से सफाई कार्य हुआ है। शेष कार्य वर्षा के बाद होगा।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य से प्रश्न किया 15 जून 2017 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने की नीति के अनुपालन में बड़ौत विधानसभा में कौन-कौन सी सड़के पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त हुई है और कौन-कौन सी सड़कों पर कार्य चल रहा है और किन क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने जवाब दिया बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में गड्ढा मुक्त जिन सड़कों को चिंहित किया। इनमें 56 सड़कों में से 42 सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त किया और 14 सड़कों पर गड्ढा मुक्ति का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने सिंचाई एवं यांत्रिक मंत्री से प्रश्न किया 15 जून 2017 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अनुपालन में बड़ौत विधानसभा क्षेत्र नहर, रजवाहे, माइनर की कौन-कौन सी पटरी गड्ढामुक्त हुई और कौन सी पटरी पर कार्य चल रहा है। इस पर मंत्री ने उत्तर दिया कि विधानसभा क्षेत्र बड़ौत में नहर रजवाहे और माइनर की लगभग 36520 किलोमीटर पटरी पर पक्की सड़क निर्मित है। इनमें से 12.030 किलोमीटर सिंचाई विभाग के लिए निर्माणाधीन है। निकी टॉप सरफेस एवं टॉप जीर्ण-शीर्ण है। इन सड़कों की फिर से स्थापना की योजना तैयार की गई है। धन आवंटन के बाद फिर से स्थापना कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed