{"_id":"597109374f1c1b743d8b4689","slug":"111500580151-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश, मकान की दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश, मकान की दीवार गिरी
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश, मकान की दीवार गिरी
बागपत। मूसलाधार बारिश से गर्मी से परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिली। तेज हवा चलने के कारण पेड़ उखड़ गए। एक मकान की दीवार गिरी, इसकी चपेट में आने से लोग बच गए। उधर, किसानों को बारिश से फायदा होगा।
कई दिन से भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश होने से तापमान गिरकर 34 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विज्ञान विभाग ने 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की है। इस बारिश के बीच सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गए। बिजली व्यवस्था ठप हो गई। विभागीय अफसरों के कार्यालयों के बाहर पानी एकत्र हो गया। इसके बाद फरियादियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जिले की सड़कों में पानी से लबालब भर गई। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर सबसे ज्यादा परेशानी का सामना कांवडिय़ों के साथ आम लोगों को भी करना पड़ा।
शहर की माता कालोनी में बल्लभ कश्यप के मकान की दीवार गिर गई। वहीं शौकिन, मोमिन और रामछेल की मकान में दरारें पड़ गई। कई जगहों पर रास्ते बैठ गए। हालांकि किसी जन हानि की सूचना नहीं है। लोगों का कहना है कि उनके मकान में दरारें पड़ गई है। उधर, किसानों को इस बारिश से फायदा पहुंचा।