फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नहीं मिल रही परिवार नियोजन प्रोत्साहन धनराशि

नहीं मिल रही परिवार नियोजन प्रोत्साहन धनराशि

Thu, 13 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नहीं मिल रही परिवार नियोजन प्रोत्साहन धनराशि
नहीं मिल रही परिवार नियोजन प्रोत्साहन धनराशि
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। नगर की सीएचसी में बुधवार को काफी संख्या में दंपति पहुंचे और विगत एक साल से परिवार नियोजन प्रोत्साहन धनराशि न मिलने पर नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक ने नाराज दंपतियों को समझा बुझाकर शांत किया।

नाराज दंपतियों ने बताया विगत वर्ष उन्होंने सीएचसी में परिवार नियोजन योजना में नसबंदी कराई। नसबंदी कराने के बाद प्रोत्साहन धनराशि देने का आश्वासन दिया, एक साल बाद भी प्रोत्साहन धनराशि नहीं दी। इसको लेकर उनमें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक ने समझा-बुझाकर भेजा । इसमें सुषमा, संगीता, प्रवीण, महबूबा, रूबी, शबाना आदि रही। सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश उपाध्याय ने कहा जल्द प्रोत्साहन धनराशि दिलाई जाएगी। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक ने कहा अधिकांश लोगों की नसबंदी प्रोत्साहन धनराशि दे दी, कुछ लोगों ने बैंक खाता नंबर गलत दिया, जिस कारण धनराशि नहीं जा सकी। ऐसे लोगों से दोबारा से खाते नंबर मांगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed