{"_id":"5956a87c4f1c1bd9388b472d","slug":"111498851452-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायदे निकले झूठे, सड़कें गड्ढ़ा मुक्त नहीं : रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायदे निकले झूठे, सड़कें गड्ढ़ा मुक्त नहीं : रालोद
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा प्रदेश में किसानों का शोषण हो रहा है। जो वायदे किए वो पूरे नहीं हुए। सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई। गन्ने का भुगतान विलंब से हो रहा है। रालोद इन मुद्दों को लेकर 11 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगा।
शुक्रवार को कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के कर्ज माफ करने का भरोसा दिलाया, लेकिन तीन माह सरकार बने ऐसा नहीं हुआ। किस वर्ग के कर्ज माफ करेंगे, यह भी नहीं पता। मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण करने के बाद 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने का दावा किया, आज भी सड़कों पर गड्ढे हैं। गन्ने का भुगतान भी 14 दिन में नहीं हुई। हालत ऐसे है सड़क में गड्ढे नहीं गड्ढे में सड़क है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के बाद भी हाईवे का निर्माण नहीं करा रहे हैं। पूर्व की सरकार पर एनओसी न देने का बहाना बनाया जाता था। उन्होंने बताया विभिन्न मुद्दों को लेकर रालोद 11 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगा। जिले से 100 बसों में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। इसका नेतृत्व रालोद राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी करेंगे।