फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरा गांव में पेयजल योजना में मिली खामियां

पुरा गांव में पेयजल योजना में मिली खामियां

Sat, 17 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुरा गांव में पेयजल योजना में मिली खामियां
पुरा गांव में पेयजल योजना में मिली खामियां
विज्ञापन


बागपत। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने प्रधान और अफसरों के साथ पुरा महादेव पेयजल योजना का निरीक्षण किया। जहां उन्हें काफी खामियां मिलीं। बस्तियों में पानी पहुंचता नहीं मिला और जलकल प्रागंण में गंदगी मिली। डीपीआरओ सभी कमियों को दूर कराने के लिए कहा गया।

पुरा गांव में ऐतिहासिक परशुरामेश्वर मंदिर है। अगले महीने यहां कांवड़ियाें का रैला उमड़ेगा। प्रशासन ने गांव की व्यवस्था जांची। जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रधान, ग्राम सचिव और जेई के साथ निरीक्षण किया। कश्यप और दलित बस्ती में पानी की किल्लत मिली। जलाशय के आउटलेट का वॉल्व खराब मिला और पाइप लीकेज की समस्या मिली। जलकल प्रांगण में गंदगी का अंबार था और चारदीवारी क्षतिग्रस्त पाई गई। कई घरों के कनेक्शन खुले पाए गए। पंप ऑपरेटर को ग्राम पंचायत द्वारा मानदेय नहीं दिया जा रहा। योजना में किए गए जल संयोजनों से ग्राम पंचायत द्वारा जल मूल्य की वसूली नहीं की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने सभी कमियों की सूची तैयार कराने के बाद डीपीआरओ को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed