फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों के धरने को आप का भी मिला समर्थन

किसानों के धरने को आप का भी मिला समर्थन

Fri, 16 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
किसानों के धरने को आप का भी मिला समर्थन
बागपत। हाईटेंशन लाइन के निर्माण के विरोध में अहैड़ा गांव में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे और किसानों को अपना समर्थन दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि किसान को हक दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन

बागपत से बरसिया बिजलीघर पर हाईटेंशन लाइन ले जाई जा रही थी। अहैड़ा, दुड़भा, पाबला-बेगमाबाद, हरचंदपुर, ढ़िकौली समेत कई गांवों के किसानों ने अहैड़ा गांव में लाइन का काम आठ दिन पहले रुकवा दिया था। इस मामले में किसान अहैड़ा गांव में धरने पर बैठ हुए है। उनकी मांग की जब तक जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब धरना जारी रहेगा। दो दिन पूर्व एएसपी अजय कुमार सिंह व एसडीएम विवेक कुमार यादव और बिजली के अफसर किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों का धरना जारी है। आप के जिला संयोजक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे, उन्होंने किसानों को समर्थन दिया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया, रामपाल पंवार, मास्टर बिजेंद्र सिंह, योगेश प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed