फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंचायत उपचुनाव के लिए एक जुलाई को मतदान

पंचायत उपचुनाव के लिए एक जुलाई को मतदान

Thu, 15 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव के लिए एक जुलाई को मतदान
बागपत। पंचायत उप चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। 20 जून को नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे। एक जुलाई को मतदान और तीन जुलाई को मतगणना का कार्य होगा। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्ड एक के लिए चुनाव होगा। वार्ड एक के जिला पंचायत सदस्य योगेश धामा के भाजपा के टिकट पर विधायक बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई है।
विज्ञापन

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नाम निर्देशन पत्रों को 20 जून तक जमा किया जाएगा। जांच का कार्य 22 जून को होगा। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए 24 जून की तिथि तय की गई है। मतदान पहली जुलाई को होगा, जबकि मतगणना का कार्य तीन जुलाई को होना है। डीएम ने बताया प्रशासन ने चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। नामांकन पत्रों की बिक्री 17 जून से जिला मुख्यालय के कक्ष संख्या 28 से की जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए संबंधित ब्लाक से ही नामांकन पत्र खरीदना होगा।
विज्ञापन

इन वार्ड के लिए चुनाव
जिला पंचायत के वार्ड संख्या एक अनारक्षित के लिए चुनाव होना है। विकास खंड बिनौली क्षेत्र के करीब 15 गांव इसमें शामिल हैं। बड़ौत ब्लॉक के बूढ़पुर गांव के वार्ड एक के लिए ही क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। जिले में खाली 22 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होना है। गांव फुलैरा, सैदपुर कलां, सिखेड़ा, बाम, कासिमपुर खेड़ी, बड़ावद, जैनुदीन चिरचिटा, गौरीपुर हबीबपुर, निवाड़ा, पाबला बेगमाबाद, ढोढरा सादुल्लापुर, ग्वाली खेड़ा, बिहारीपुर, संतोषपुर, सरूरपुर, गठीना, गौरीपुर जवाहर नगर और फैजुल्लापुर गांव में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed