{"_id":"5e933e9a8ebc3e6fbf4ca669","slug":"110-people-breaking-lockdown-everyday-baghpat-news-mrt4774894106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज 110 लोग तोड़ रहे लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज 110 लोग तोड़ रहे लॉकडाउन
विज्ञापन
बागपत में बाइक से परिवार को ले जाता व्यक्ति
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। एक तरफ लॉकडाउन की सख्ती है तो दूसरी तरफ बेपरवाह लोग। पुलिस और प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा है, लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
पुलिस से प्राप्त आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। लॉकडाउन में आम दिनों से ज्यादा लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पिछले 19 दिन की बात करें तो अब तक करीब 2086 वाहनों के चालान काटे गए हैं। धारा 144 का उल्लंघन करने के भी सैकड़ों मामले अभी तक पुलिस दर्ज कर चुकी है। जिले के विभिन्न थानों में 43 आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध शराब की बिक्री करने, मारपीट, चोरी आदि केस सामने आए हैं।
लॉकडाउन में प्रतिदिन पुलिस टीम चेकिंग अभियान चलाकर सख्ती करती है, लेकिन लोग वाहन लेकर सड़कों पर निकल आते हैं। यही वजह है कि चालान का आंकड़ा बढ़ रहा है। दूसरी तरफ सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने कहा लॉक डाउन का कारण लोगों को समझाया जा रहा है। अगर नियम तोड़ते हैं तो कानूनी कार्रवाई करते हैं। पुलिस कानून का उल्लंघन नहीं होने देगी।
पुलिस ने 39 वाहन किए सीज
बागपत। नगर कोतवाली पुलिस ने 15, सिंघावली अहीर पुलिस ने आठ, बालैनी पुलिस ने एक, खेकड़ा पुलिस ने 15 वाहनों सहित कुल 39 वाहनों को सीज किया।
महिला थाने का खाता शून्य
बागपत। महिला थाना में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एसओ नेहा चौहान का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान कोई केस थाने तक नहीं पहुंचा, इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया।