{"_id":"5734d2324f1c1b374191a7e6","slug":"11-million-robbery-at-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में गन पाइंट पर 11 लाख की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में गन पाइंट पर 11 लाख की डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 13 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
जांच करती टीम, फिंगर प्रिंट लेते एक्सपर्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के छपरौली के टांडा गांव में बदमाशों ने गन पाइंट पर नगदी आभूषण समेत 11 लाख की डकैती डाली। बदमाश दो घंटे तक तांडव के बाद परिजनों को बंधक बनाकर कमरे में बंद करके मैन गेट की कुंडी लगाकर फरार हो गए।
सवेरे चार बजे के बाद पड़ोसी ने रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर गेट खोला। सवेरे पुलिस को वारदात की जानकारी दी तो मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ सुराग तलाशे और एक्सपर्ट टीम ने फिंगर प्रिंट लेकर जांच को भेजे। डकैती से क्षेत्र में हड़कंप मचा। घटना बुधवार की रात करीब दो बजे की है, जब घर में वसीम और उसकी पत्नी फरहाना और बच्चे , बड़े भाई की पत्नी और उसके बच्चे और छोड़ा भाई अंजीम सो रहे थे। बदमाशों ने सभी को बंधक बना लिया और गन पाइंट पर अलमारी, संदूक और बाइक की चाबी ले ली।
तीन बदमाशों ने सारे परिजनों को गन पाइंट पर रखा और शेष बदमाश घर में रखे कीमती जेवर और नगदी निकालते रहे। इस दौरान बदमाशों ने फ्रीज में रखी मिठाई खाई और जग से पानी पिया और तीन कमरों को खंगाला। बदमाश घर में रखी करीब चार लाख की नगदी, 20 तौला सोने और दो किग्रा चांदी के जेवर और बाइक अपने कब्जे में ले लिए, इससे करीब 11 लाख रुपये की कीमत की नगदी, जेवर और बाइक ले गए।
विज्ञापन
बोलने पर गोली मारने की धमकी देते रहे, सवेरे करीब 4 बजे जाते जाते उन्हें सभी को एक कमरे में बंद करके बाहर से गेट बंद करके बाहर गली में आए और मैन गेट को भी बाहर से बंद करके फरार हो गए। जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकार पड़ोस के युवक किफैत ने दरवाजे खोलकर उन्हें बाहर निकाला। डकैती की घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में फै ल गई। पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने करीब 1 घंटे तक पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कॉल की लेकर वह रिसीव ही नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस चौकी पर जाकर डकैती की जानकारी दी। मौके पर डॉग स्कवायड की टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट गए और मामले की छानबीन की। एसओ छपरौली विजय सिंह ने बताया पीड़ित वसीम की तहरीर पर तीन लोगों के नामजद और अन्य अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।