फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   10th student drowned in Yamuna

यमुना में डूबा 10वीं का छात्र, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

Fri, 23 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
10th student drowned in Yamuna
बागपत के नैथला गांव में यमुना में डूबे किशोर के बारे में जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : BAGHPAT
एनडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव में यमुना नदी में नहाने गया 10वीं कक्षा का छात्र डूब गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। देर रात तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव निवासी 15 वर्षीय सचिन पुत्र विनोद 10वीं कक्षा का छात्र है। उसके परिजनों ने गांव के बाहर अपनी जमीन में मंदिर बना रखा है। शुक्रवार को मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। परिवार वाले भंडारा कार्यक्रम में व्यस्त हो गए और सचिन गांव के दो तीन बच्चों के साथ यमुना नदी में नहाने चला गया। नदी के तेज बहाव में सचिन बह गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम करने वाले ग्रामीण भी वहां आ गए। सूचना मिलने पर आनन-फानन में गोताखोरों को साथ लेकर पहुंची पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई। लेकिन देर रात्रि तक उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को यमुना नदी में उतारा गया। एनडीआरएफ की टीम ने यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया। सचिन के डबूने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed