{"_id":"6297aaa58bf40e7213393201","slug":"10th-failed-accused-had-made-a-bomb-after-watching-a-video-on-youtube-baraut-news-mrt59113097","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं फेल आरोपी ने यू-टयूब पर वीडियो देख बनाया था बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं फेल आरोपी ने यू-टयूब पर वीडियो देख बनाया था बम
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में बिजलीघर में कैपेसिटर बैंक पर लगा जंग।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजरौल गांव में 27 मई को पड़ोसी के मकान में बम से धमाका करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
आपसी मनमुटाव और रुपये के लेनदेन के विवाद में की थी वारदात, पूछताछ के बाद पुलिस ने किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में 27 मई को पड़ोसी के मकान के दरवाजे पर बम से धमाका कर उसके बेटे को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 10वीं फेल आरोपी युवक ने ही यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर बम तैयार किया था। आरोपी ने इस घटना को आपसी मनमुटाव और रुपये के लेनदेन के विवाद में अंजाम दिया था। आरोपी से बम बनाने की कुछ सामग्री भी बरामद की है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 27 मई की सुबह नरेंद्र के मकान के दरवाजे पर विस्फोट हुआ था, जिसमें उसका बेटा गौतम घायल हो गया था। मां कामेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले के नरेंद्र के ही पड़ोसी रणवीर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी रणवीर ने बताया कि पड़ोसी नरेंद्र से उनका काफी मेलजोल था। रुपये का लेनदेन भी होता रहता था। कुछ समय पहले उसका किसी बात को लेकर नरेंद्र और उसकी पत्नी कामेश से मनमुटाव हो गया। इसके बाद वह दोनों से रंजिश रखने लगा था। इसी को लेकर 27 मई को उसने नरेंद्र के गेट पर बम सेट किया था। एसपी के मुताबिक आरोपी रणवीर दसवीं फेल है। पहले उसने जानकार लोगों से बिना शक हुए बम बनाने के बारे में पूछा। यू-ट्यूब पर उसे एक वीडियो मिल गया, जिसमें बम से विस्फोट करने की जानकारी मिली। वीडियो के तहत रणवीर ने बाजार से सेल, पोटाश, गंधक आदि खरीद लिया और मोबाइल की पुरानी बैटरी, हीटर कॉइल आदि का इस्तेमाल कर बम तैयार कर लिया।
पहले खेत में किया प्रयोग, फिर नरेंद्र के मकान में
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपी रणवीर ने यू-ट्यूब की वीडियो देखकर बम बना लिया। पहले उसका परीक्षण खेत में जाकर किया, जिसमें उसे सफलता मिली गई। इसके बाद 26 मई की रात बम को तैयार कर पड़ोसी नरेंद्र के घर के दरवाजे पर रख दिया। गेट की दीवार पर एक ईट रखी। 27 मई को जैसे ही नरेंद्र के बेटे गौतम ने दरवाजा खोला तो गेट की दीवार पर रखी ईट बम पर गिर गई, इससे उसका स्विच ऑन हो गया। बटन ऑन होते ही बम फट गया। धमाके में गौतम तो घायल हुआ ही, लोहे का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
एसपी ने यू-ट्यूब को पत्र भेजकर बम बनाने की सभी वीडियो हटाने के लिए कहा
बागपत। बिजरौल गांव में यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर बम बनाने का मामला सामने आने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने यू-ट्यूब के प्रबंधन को पत्र लिखा है। उन्होंने यू-ट्यूब से ऐसी सभी वीडियो हटाने के लिए कहा गया है, जिनको देखकर युवक बम बना सकते हैं।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने स्थिति साफ करने के लिए आरोपी रणवीर से बम बनवाकर देखा। इसके लिए बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी सामान को मंगवाया गया। आरोपी युवक ने एसपी के सामने ही बम बनाना शुरू कर दिया। एसपी समेत सभी पुलिस कर्मी बम बनाता देखकर चौंक गए। आरोपी ने एसपी को बताया कि यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उसने बम बनाया था। उसने यह वीडियो भी यू-ट्यूब पर एसपी को दिखाई। इसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने यू-ट्यूब को एक पत्र भेजा है, जिसमें बम बनाने की वीडियो को हटाने के लिए कहा गया है। इस घटना का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इस तरह की वीडियो देखकर बम बनाए जाने लगे हैं, जिनका किसी बड़ी घटना के लिए इस्तेमाल हो सकता है।