{"_id":"5bfc511bbdec2241c937033a","slug":"101543262491-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में विजेता छात्रों का सोमवार को लक्ष्य पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया। पीटीआई पीटर ने बताया कि 24 नवंबर को योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने कौशांबी में तृतीय प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता कराई। इसमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंश प्रताप इसमें प्रथम रहे। अनकित ने स्वर्ण, बादल, अविस और प्राची ने रजत, सचिन और कलश ने कांस्य पदक जीता। स्कूल पहुंचने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। चेयरमैन बीके शर्मा, प्रधानाचार्या रुचिरा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इसमें प्रीति, सुमित गौतम, हरीश श्रीवास्तव, जगपाल मलिक, रजनी अरोड़ा, नेहा, वीरेंद्र शर्मा, प्रशांत तोमर, रेनू भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन