फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

Fri, 16 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने एवं जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना दिया। एसपी दफ्तर पहुंचकर एएसपी का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कोचिंग सेंटर चलाती है। आठ सितंबर को वह कोचिंग सेंटर पर बैठी थी। इसी दौरान दो युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पिस्टल व तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। सेंटर पर तोड़फोड़ कर भाग निकले। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष की तहरीर पर पीड़ित परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार ने कोर्ट के आदेश पर 156/3 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित परिवार गांव छोड़ने को मजबूर है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को सौंपा। इसके बाद समाज के लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हरेंद्र शर्मा, महेश, कौशिक, ललित शर्मा, किरन शर्मा, संजीव शर्र्मा, अमित शर्मा, सोनू पंडित, दीपक शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, योगेश प्रधान, डॉ. शैलेंद्र गौतम, सुबोध शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed