फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुनील राठी समेत कई कुख्यातों को कोर्ट में नहीं किया पेश

सुनील राठी समेत कई कुख्यातों को कोर्ट में नहीं किया पेश

Tue, 06 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सुनील राठी समेत कई कुख्यातों को कोर्ट में नहीं किया पेश
बागपत। दस लाख के इनामी रहे बदमाश अमित भूरा फरारी प्रकरण में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी सुनील राठी समेत कई बदमाशों को पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर नहीं आई। साथ ही पुलिस ने राठी के भाई सहित तीन आरोपी न्यायालय में पेश किए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के सरनावली निवासी कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा को उत्तराखंड पुलिस 15 दिसंबर 2014 को बागपत न्यायालय में पेशी पर लेकर आ रही थी। सिसाना गांव के पास मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी सुनील राठी गैंग के बदमाशों ने पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर भूरा को पुलिस कस्टडी से भगा ले गए। बदमाश दो एके-47, कारबाइन भी लूट ले गए। इस मामले में सुनील राठी समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पंजाब के पटियाला पुलिस ने अमित भूरा को गिरफ्तार किया। अब वह पटियाला जेल में बंद है। इस प्रकरण में सोमवार को बदमाशों की न्यायालय में पेशी थी। तिहाड़ जेल दिल्ली से कुख्यात सुनील राठी, नीरज बवाना, पटियाला जेल से अमित भूरा को पुलिस पेशी पर लेकर नहीं आई। जबकि जिला कारागार में बंद राठी के भाई अरविंद, नवीन व तिहाड़ जेल दिल्ली से दिनेश टापा को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कई नामा बदमाशों के आने की सूचना पर कचहरी परिसर पुलिस छावनी बना रहा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
बागपत। कुख्यात अमित भूरा फरार प्रकरण में दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को भी पुलिस ने 120 बी का आरोपी बनाया था। उसके गिरफ्तार किया। वह नौ महीने तक जिला कारागार में बंद रहा। एक माह पहले पूर्व विधायक दिल्ली के सफदर गंज अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस उसे आज तक नहीं ढूंढ पाई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व विधायक की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed