{"_id":"5b5f67584f1c1bab7d8b5951","slug":"101532979032-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल में कांवड़ियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल में कांवड़ियों को होगी परेशानी
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में कांवड़ मार्ग के पास चर्म शोधन इकाइयों से निकलने वाला दूषित पानी भर गया है। इससे निकलने वाली दुर्गंध से ग्रामीणों को परेशान कर दिया है। शिव भक्त कांवड़ियों को भी यहां से गुजरने में परेशानी होगी।
भड़ल गांव में बस स्टैंड के पास स्थित तालाब ओवर फ्लो है। इस कारण मुख्य रास्ते पर जल भराव की समस्या बनी है। गंदा पानी कांवड़ मार्ग पर पहुंच गया है। गांव में चल रही चर्म शोधन इकाइयों से निकलने वाली दूषित पानी तालाब में जाने के बजाय रास्ते में भरा हुआ है। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से लाखों की संख्या में कांवड़ियां गुजरेंगे। इस पानी से निकलने वाले दुर्गंध ग्रामीणों ही नहीं बल्कि कांवड़ियों को परेशान करती है। पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्गंध से कई कांवड़ियां बेहोश हो गए थे।
गांव के मास्टर सुखवीर सिंह ने कहा तालाब की खुदाई कराई जाए। इससे जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। राजेंद्र सिंह ने कहा जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान है। चर्म शोधन इकाइयों के दूषित पानी ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। कांवड़ यात्रा के दौरान चर्म शोधन इकाइयों को बंद कराया जाए। प्रेमपाल सिंह ने कहा गांव में समस्याएं है। जिनका निस्तारण होना बहुत जरूरी है। अब कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर विद्युत लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। आए दिन फाल्ट होने के कारण तार टूटकर गिर जाते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए तारों को बदलवाया जाए। ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा ने बताया कि चर्म शोधन इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित करने आदेश देने के बाद भी आज तक इन्हें स्थानांतरित नहीं किया। उन्होंने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तैनात रहेगी एक कंपनी पीएसी
दोघट। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। कांवड़ मार्गों पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मी ड्यूटी देंगे। भड़ल, गैडबरा तिराहा, दाहा पुलिस चौकी, बरनावा तिराहा, कान्हड़ देवी मंदिर, पुसार, बामनौली पुलिस चौकी, पलड़ी व शाहजहांपुर आदि स्थानों पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। शाहजहांपुर में एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।