{"_id":"5b2178464f1c1b6d4d8b64e3","slug":"101528920134-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से लौटे ग्राम विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से लौटे ग्राम विकास अधिकारी
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर दो सप्ताह से चल रही ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों की आखिरकार हड़ताल समाप्त हो गई। बुधवार को बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें गांव-गांव जाकर अधर मेें लटके विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटर से बढ़ाकर स्नातक करने, सीसीसी प्रमाण पत्र के स्थान पर ओ लेवल कंप्यूटर करने, वेतनमान 5200 से 20200 ग्रेड वेतन 2800 रुपये यानी सातवें वेतन आयोग की मैट्रिक्स के सापेक्ष लेवल-5 पर प्रारंभ मूल वेतन 29200 देने, सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर समय से 10 वर्ष पर प्रथम प्रोन्नति, 16 वर्ष पर द्वितीय प्रोन्नति एवं 26 वर्ष पर तृतीय प्रोन्नति करने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी की हड़ताल चल रही थी, जो जिला स्तर के अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गई।
उधर बुधवार को बीडीओ प्रेमचंद ने ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक लेकर गांव मेें अधर मेें लटके विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसमें सतीश कुमार, भूपेंद्र, संजय, भूपेंद्र कुमार, सुनीता, विकुल, रोहित, प्रिंस जैन, विकास राठी, रेशू आदि शामिल रहे।