{"_id":"5acd16774f1c1b603e8b4745","slug":"101523390071-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा में सबरी और सुग्रीव का सुनाया प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा में सबरी और सुग्रीव का सुनाया प्रसंग
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा अग्रवाल धर्मशाला में श्रीराम कथा सुनाते हुए पंडित राकेश उपाध्याय ने कहा कि सबरी माता के हाथ से बेर खाकर श्रीराम चंद ने जातिवाद का खंडन कर दिया। श्रीराम ने बताया कि हम इंसान जाति के है, हमने ही जातियां बनाई है। समाज को चाहिए कि निम्न से निम्न परिस्थितियों में जीने वाला व्यक्ति भी भगवान की नजरों में बराबर है। सुग्रीव की विपत्ती का हल करके प्रभु श्रीराम ने बताया हमें अपना दुख भूलाकर अपने मित्र की सहायता करनी चाहिए। बाली को मारकर यह संदेश दिया कि आतंक फैलाने वाला कितना भी बलशाली है उसे तुरंत दंड मिलना चाहिए। अंगद को ह्दय से लगाकर ये बताया कि आतंक फैलाने वाले का बेटा यदि अच्छा है तो उसे शरण में लेना चाहिए। बुधवार को कथा का नौ कुंडीय यज्ञ से समापन होगा। इसमें कथा प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
परशुराम जयंती 22 को
बागपत। भगवान परशुराम संघ की बैठक अध्यक्ष अजय शंकर शर्मा के आवास पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए प्रचार समिति का गठन किया । इसमें विजय कौशिक, गगन गौड़, प्रदीप शर्मा, कपिल, राकेश, कमलकांत, हिमांशु, भारत गौरव, संदीप कौशिक, सुशील शर्मा, अंशुधर भारद्वाज, अंकुर स्वामी, पुनीत शर्मा, सन्नी शर्मा, संजय शर्मा, पंकज भारद्वाज, अमित गौतम, संदीप वशिष्ठ, विवेक शर्मा मौजूद रहे।