फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12262 लोगों ने दी नवसाक्षर परीक्षा

12262 लोगों ने दी नवसाक्षर परीक्षा

Mon, 26 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
12262 लोगों ने दी नवसाक्षर परीक्षा
बागपत। जिले के 237 लोक शिक्षा केंद्रों पर नवसाक्षरों की परीक्षा हुई। इसमें 12262 महिलाओं और पुरूषों ने प्रतिभाग किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षार्थियों को स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। बीईओ, अध्यापक और प्रेरकों के सानिध्य में परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लाकों में 25 हजार परीक्षार्थियों को शामिल करने की जिम्मेदारी थी। रविवार को 237 लोक शिक्षा केंद्रों पर निरक्षरों की परीक्षा हुई। इसमें 14 वर्ष से 40 वर्ष तक की महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिभाग किया। इनमें 12562 लोगों ने परीक्षा में भाग लिया। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि पिलाना ब्लॉक से 539 पुरूष और 756 महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं, बागपत ब्लॉक के में 950 पुरूष, 1224 महिला, बड़ौत ब्लॉक 966 पुरुष और 1218 महिला, बिनौली में 971 पुरूष और 1451 महिला, छपरौली में 571 पुरूष, 867 महिला और खेकड़ा में 1019 पुरूष और 1732 महिलाओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी, हेडमास्टर, सहायक अध्यापक और प्रेरकों को परीक्षा में ड्यूटी पर लगाया हुआ था। परीक्षा शांतिपूर्ण संपंन हुई है। 12262 लोग परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


35 ने दी साक्षरता की परीक्षा
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 35 लोगों ने साक्षरता की परीक्षा दी। इसमें प्रधान मुन्नी बेगम भी शामिल रही। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हारुण मनव्वर, प्ररेक गीता, छात्रसंघ अध्यक्ष दिगंबर जैन कॉलेज अक्षय चौहान, सुरेंद्र चौहान, इस्लाम का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed