{"_id":"5ab801514f1c1beb3f8b4f30","slug":"101522008401-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक लगाकर कन्याओं को भोजन कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक लगाकर कन्याओं को भोजन कराया
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। रामनवमी और दुर्गा अष्टमी एक ही दिन होने पर भक्तों ने व्रत खोले। इससे पहले कन्याओं को चुनरी देकर श्रद्धा से तिलक लगाकर उनका सम्मान कर भोजन कराया। भोजन कराने के बाद प्रसाद और भेंट दी। कस्बे के साथ साथ गांवों के मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी देखी गई। मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कर भोग लगाया और पूजा कर आरती की। भक्तों ने मंदिर में प्रसाद बांटकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन