{"_id":"5aa18d7f4f1c1bbc758b4654","slug":"101520536959-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर्स क्लब ने लायंस क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर्स क्लब ने लायंस क्लब को हराया
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर्स क्लब ने लायंस क्लब को हराया
बड़ौत (बागपत)।
विजयीभव क्रिकेट एकेडमी पर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन किया। इसमें पहले मैच में टाइगर्स क्लब ने लायंस क्लब को हराकर 1-0 की बढ़त बनाई। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
आयोजित क्रिकेट श्रृंखला का उद्घाटन एकेडमी के चेयरमैन सतीश मान व कोच सुधीर कुमार आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। चेयरमैन सतीश मान ने खिलाड़ियों से प्रेम भावना के साथ मैच खेलने का आह्वान किया। कोच सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि तीन दिवसीय श्रृंखला मेें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस की टीम ने 184 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें भोला ने 48, हर्ष उपाध्याय ने 38, हर्षित ने 31 रन का योगदान दिया। टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी कर आदित्य ने पांच, वंशुल और सागर ने 2-2 व आकाश ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स क्लब की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें आकाश ने 70, आदित्य ने 45 व मिटठू ने 38 रन का योगदान दिया। लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शहीद ने एक विकेट लिया। इस प्रकार तीन मैचों की श्रृंखला मेें टाइगर्स ने 1-0 की बढ़त बनाई । एंपायर कुलदीप व मुकेश रहे ।