{"_id":"59f4dc694f1c1bcc538b99cd","slug":"101509219433-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार मीटर की दौड़ा निक्की नाला ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार मीटर की दौड़ा निक्की नाला ने जीती
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट के मैदान में पंवार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें सबसे बड़ी दौड़ निक्की नाला शामली ने जीती।
इसका उद्घाटन भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना और रामभरोसे लाल भाईजी ने संयुक्त रूप से किया। दौड़ प्रतियोगिता में बागपत जनपद के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली आदि जनपदों के धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर की दौड़ में निक्की नाला जनपद शामली प्रथम, मोनू निरपुड़ा द्वितीय और डब्बू किनौनी मेरठ तीसरे रहा। जबकि 1500 मीटर की दौड़ में मोनू चिंदौड़ी जनपद मेरठ प्रथम, विकास पाल रूहाना द्वितीय और नितिन कमांडो नानपुर तृतीय रहा।
200 मीटर की दौड़ में मोनू दोघट प्रथम, मनीष मोहम्मदपुर राय मुजफ्फरनगर द्वितीय और रोबिन मलकपुर तृतीय रहा। चार गुना 400 मीटर की रिले दौड़ में अमर सिंह दोघट, सागर सिनौली, विशु दोघट, भजन नौंवागढ़ी विजेता रहे। प्रतियोगिता में बड़ौत विधायक कृष्णपाल मलिक और अमित खोखर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट के प्रधानाचार्य विरेंद्र पंवार, मास्टर जमशेद अली, भीम पंवार, हरेंद्र पंवार, रोहित पंवार, राकेश, सोनू, सन्नी, गौरव, कमल आदि का सहयोग रहा।